खेल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार में स्मिथ ने मारी बाजी... तीसरी बार मिला एलन बॉर्डर का अवॉर्ड

Ritisha Jaiswal
6 Feb 2021 1:10 PM GMT
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार में स्मिथ ने मारी बाजी... तीसरी बार मिला एलन बॉर्डर का अवॉर्ड
x
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार में स्टीव स्मिथ ने बाजी मार ली है। स्मिथ को तीसरी बार यह मेडल मिला है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार में स्टीव स्मिथ ने बाजी मार ली है। स्मिथ को तीसरी बार यह मेडल मिला है। वहीं, महिलाओं के वर्ग में पहली बार बैथ मूनी बलिंडा क्लार्क अवॉर्ड जीतने में सफल रही हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते अवॉर्ड शो नहीं करवाया गया था। इसलिए सभी प्लेयरों को मेडल उनके घर में पहुंचा दिए गए। इसके बारे में खुलासा बिग बैश लीग फाइनल से ठीक पहले किया गया।

जानें किसे क्या अवॉर्ड मिला-

बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार : बेथ मूनी।
वोट : बेथ मूनी 60, मेग लैनिंग 58, जॉर्जिया वेयरहम 50
एलन बॉर्डर मेडल : स्टीव स्मिथ।
वोट : स्टीव स्मिथ 126, पैट कमिंस 114, आरोन फिंच 97
वर्ष का पुरुष टेस्ट खिलाड़ी : पैट कमिंस
वोट : पैट कमिंस 16, जोश हेज़लवुड 9, मार्नस लबसचगने 8
महिला वन डे इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर : राहेल हेन्स।
वोट : राहेल हेन्स 11, मेग लैनिंग 10, जॉर्जिया वेयरहम 6

वर्ष का पुरुष एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी : स्टीव स्मिथ।
वोट : स्टीव स्मिथ 28, आरोन फिंच 23, एडम जम्पा 19

महिला इंटरनेशनल ट्वेंटी 20 प्लेयर ऑफ द ईयर : बेथ मूनी।
वोट : बेथ मूनी 30, एलिसा हीली 18, ऐश गार्डनर, मेगन शुट्ट और जॉर्जिया वेयरहम 16

पुरुष अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी 20 प्लेयर ऑफ द ईयर : एश्टन एगर।

वोट : एश्टन एगर 19, आरोन फिंच 14, डेविड वार्नर 13

महिला घरेलू खिलाड़ी ऑफ द ईयर : एलिसे विलानी

वर्ष का घरेलू पुरुष खिलाड़ी : शॉन मार्श

बेट्टी विल्सन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर : हन्ना डार्लिंगटन

ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर : विल सदरलैंड

कम्युनिटी इंपेक्ट अवॉर्ड : जोशुआ लालोर

हॉल ऑफ फेम : जॉनी मुलघ, मर्व ह्यूजेस, लिसा स्टालेकर


Next Story