खेल

डोपिंग के कारण रूस के छह भारोत्तोलक पर लगा दिया प्रतिबंधित

Neha Dani
9 Oct 2020 8:42 AM GMT
डोपिंग के कारण रूस के छह भारोत्तोलक पर लगा दिया प्रतिबंधित
x
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रूस्लान अलबेगोव सहित रूस के छह भारोत्तोलकों को डोपिंग मामले में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रूस्लान अलबेगोव सहित रूस के छह भारोत्तोलकों को डोपिंग मामले में प्रतिबंधित कर दिया गया है। मास्को की डोपिंग रोधी प्रयोगशाला के आंकड़ों के आकलन के आधार पर उन्हें बृहस्पतिवार को बैन किया गया। इस प्रयोगशाला पर डोपिंग के मामले छुपाने का आरोप लगा था।

अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने कहा कि मास्को की प्रयोगशाला से मिले डाटाबेस के आधार पर अनुशासनात्मक पैनल ने छह खिलाड़ियों को दोषी पाया है। महासंघ ने हालांकि निजी मामलों की जानकारी नहीं दी है।


Next Story