खेल

ननद ने अनुष्का शर्मा को दिया खास गिफ्ट, वायरल हुई तस्वीर

Nil dhankar
9 Dec 2021 6:59 PM IST
ननद ने अनुष्का शर्मा को दिया खास गिफ्ट, वायरल हुई तस्वीर
x

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा का दिया हुआ गिफ्ट पोस्ट किया है। अनुष्का ने अपनी ननद को इस गिफ्ट के लिए शुक्रिया कहा है। खबरें हैं कि अनुष्का और विराट, विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी के जश्न में शामिल हो सकते हैं। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या अनुष्का भावना का दिया हुआ यह गिफ्ट वेडिंग सेलिब्रेशन में पहनेंगी। रिपोर्ट्स हैं कि विराट-अनुष्का वामिका को साथ नहीं ले जाएंगे।

विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी है। बॉलीवुड से जुड़ी कोई भी शख्सियत अगर मुंबई या जयपुर एयरपोर्टर पर दिख रही है तो लोग कयास लगा रहे हैं कि वह विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी में जा रहे होंगे। अब अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत झुमकों की तस्वीर पोस्ट की है। यह जूलरी उनकी ननद भावना ने गिफ्ट की है। अनुष्का ने इनकी तारीफ में लिखा है कि ये बहुत खूबसूरत हैं। साथ ही भावना को बिजनस में तरक्की की कामना की है। तस्वीर में ग्रीन, वाइट ट्रडिशन इयररिंग्स दिख रहे हैं।

कुछ मौकों पर भावना और अनुष्का की तस्वीरें साथ में वायरल हो चुकी हैं। भावना अपनी भाभी और भाई के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस साल विराट की बेटी वामिका के जन्म के बाद भावना सुर्खियों में थीं। भावना ने इंस्टाग्राम पर AskMe सेशन होस्ट किया था। उनसे पूछा गया था, आप वामिका से मिली हैं? वह ज्यादा किसके जैसी दिखती है, विराट या अनुष्का के? इस पर भावना ने जवाब दिया था, हां हम मिले हैं, वह ऐंजल है। इसके बाद उन्होंने स्टेटमेंट पोस्ट किया था कि जिसमें विराट और अनुष्का की निजता का सम्मान करने की बात कही थी।

Next Story