खेल

'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने सिराज, टेस्ट क्रिकेट को बताया 'पसंदीदा फॉर्मेट'

jantaserishta.com
15 Oct 2025 4:54 PM IST
इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज बने सिराज, टेस्ट क्रिकेट को बताया पसंदीदा फॉर्मेट
x
नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया, जिसके बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 10 विकेट हासिल किए।
पहले टेस्ट में 7 विकेट, जबकि दूसरे टेस्ट में 3 विकेट हासिल करने वाले सिराज ने कहा, "सच कहूं तो, यह सीरीज बहुत अच्छी रही। जब हम अहमदाबाद में खेले, तो तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिली। दिल्ली में हमें काफी ओवर फेंकने पड़े। मैंने जो भी विकेट लिया, वह पांच विकेट जैसा लगा। बतौर तेज गेंदबाज, जब आपको मेहनत के बाद इनाम मिलता है, तो आत्मविश्वास बढ़ता है। ड्रेसिंग रूम में 'इम्पैक्ट प्लेयर का अवॉर्ड' जीतने पर खुशी भी होती है।"
सिराज ने बताया है कि टेस्ट ही उनका पसंदीदा फॉर्मेट है। हर छोटी उपलब्धि पर उन्हें गर्व होता है। उन्होंने कहा, "किसी भी उपलब्धि के बाद एक इंसान के तौर पर मुझे बहुत गर्व होता है। मैं इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करूंगा, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है। इसमें बहुत सारी चुनौतियां होती हैं। आपको पूरे दिन मैदान पर रहना होता है। आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मेहनत करनी होती है। यह बहुत अलग है, लेकिन इससे मुझे गर्व भी होता है।"
'बीसीसीआई टीवी' की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज एन. जगदीशन ने ड्रेसिंग रूम में सिराज को उनका मेडल प्रदान किया। सिराज को बेजोड़ खिलाड़ी बताते हुए एन. जगदीशन ने कहा, "इस सीरीज में कई शानदार प्रदर्शन हुए हैं, लेकिन अब बात सिर्फ एक ऐसे खिलाड़ी की है जिसने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वह खिलाड़ी जिसके पास हर बार गेंद फेंके जाने पर बहुत जोश, साहस और आक्रामकता होती है। हर बार जब वह मैदान पर उतरे, उनका रवैया एक जैसा ही रहा। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन हुआ, तो वह सबसे पहले सभी की पीठ थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाने वाले खिलाड़ी रहे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story