खेल

सिंगापुर ओपन 2022: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का धमाल, जीता खिताब

jantaserishta.com
17 July 2022 11:54 AM IST
सिंगापुर ओपन 2022: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का धमाल, जीता खिताब
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को महिला एकल फाइनल में चीन की Wang Zhi Yi पर शानदार जीत दर्ज कर सिंगापुर ओपन 2022 का खिताब अपने नाम कर किया। 11वीं रैंकिंग पर काबिज Wang Zhi Yi को हराकर सिंधु ने पहला सिंगापुर ओपन का खिताब जीता है, यह उनका पहला सुपर 500 टाइटल है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु का यह इस साल की तीसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस मुकाबले में सिंधू ने Wang Zhi Yi को 21-9, 11-21 और 21-15 से मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले ये खिताब सिंधु का आत्मविश्वास जरूर बढ़ाएगा।

सिंधु ने मुकाबले आगाज शानदार अंदाज में किया था, पहले सेट में उन्होंने 21-9 के बड़े अंतर से चीनी शटलर को मात दी थी, मगर दूसरे सेट में Wang Zhi Yi ने शानदार वापसी करते हुए सिंधु को 11-21 से हराया। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, मगर मुकाबले के अंत होते होते सिंधु ने Wang Zhi Yi पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया और फाइनल सेट 21-15 से जीतकर खिताब अपने नाम किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story