रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने संभाला ASP का कार्यभार, ओलंपिक में रजत पदक जीत बढ़ाया था देश का मान

इंफाल. ओलंपिक रजत पदक विजेता सैखोम मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने शनिवार को इंफाल में मणिपुर पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह की उपस्थिति में कार्यभार लिया. एक ट्वीट में कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए, मीराबाई चानू ने लिखा, कि 'मणिपुर पुलिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में शामिल होना एक सम्मान की बात है. मैं मणिपुर राज्य और हमारे मुख्यमंत्री बीरेन सिंह सर को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे देश और यहां के नागरिकों की सेवा करने का मौका दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





