
x
Bengaluru बेंगलुरु। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में नहीं चुना गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद किरमानी का मानना है कि हर एक खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन ऐसे समय में उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने आईएएनएस से कहा, "हमारे देश में मुकाबला बहुत कड़ा है, और यह बहुत अच्छी बात है। हर रोल के लिए तुरंत रिप्लेसमेंट मौजूद हैं, चाहे वह ऑलराउंडर हो, गेंदबाज हो, स्पिनर हो, बैट्समैन हो, या कप्तान हो। टीम में दो या तीन संभावित कप्तान हैं, जिनमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं। हालांकि, शुभमन गिल पर विचार नहीं किया गया, जबकि उन्हें टेस्ट टीम और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। 2024-25 में इंग्लैंड में शुभमन गिल बहुत अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड बनाए, और अब खराब फॉर्म की वजह से उन पर विचार नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, "हर खिलाड़ी के अच्छे और बुरे दिन आते हैं। बुरे दिन हर किसी के जीवन में आते हैं, खराब फॉर्म हर किसी की आती है, चाहे वह कितना भी महान हो। लेकिन जब वह खराब फॉर्म में हों तो आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। ये भी हो सकता है कि शुभमन गिल के कुछ निजी कारण भी रहे हों, जिस वजह से उन्हें टीम में स्थान नहीं दिया गया।"
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "जब किसी खिलाड़ी को सेलेक्ट नहीं किया जाता, या ड्रॉप किया जाता है, तो इसे लेकर स्पष्टता होनी चाहिए। शानदार टीम चयन के लिए सिलेक्शन कमेटी को बधाई देनी चाहिए। उन्होंने वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीमों को सेलेक्ट करने में बहुत अच्छा काम किया है।"
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
Tagsशुभमन गिलटी20 वर्ल्ड कप 2026सैयद किरमानीभारत टीमकप्तानक्रिकेट टीम चयनसूर्यकुमार यादवभारतीय क्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





