खेल

शुभमन गिल स्पिनर्स को पढ़ने में मास्टर हैं: हरभजन सिंह

jantaserishta.com
2 May 2023 5:03 PM IST
शुभमन गिल स्पिनर्स को पढ़ने में मास्टर हैं: हरभजन सिंह
x

फाइल फोटो

अहमदाबाद (आईएएनएस)| आईपीएल तालिका में शीर्ष पर चल रहा गुजरात टाइटंस अपने घरेलू नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे नीचे चल रही टीम दिल्ली कैपिटल्स की मंगलवार को मेजबानी करेगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टीम लगातार यह साबित कर रही है कि वह आईपीएल में एक ताकत क्यों है।
गुजरात की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। हालांकि युवा ओपनर शुभमन गिल अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दे रहे हैं जो इस फॉर्मेट में किसी भी टीम के लिए जरूरी है।
युवा भारतीय ओपनर अपने लगातार प्रदर्शन से सभी तरफ से तारीफें बटोर रहा है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जोर देकर कहा कि पंजाब का यह क्रिकेटर लम्बे समय तक सभी फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट की सेवा करेगा।
स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर हरभजन ने कहा, "अगले कुछ वर्षों में सभी निगाहें शुभमन गिल पर होंगी। वह क्रिकेट बॉल के परफेक्ट टाइमर दिखाई देते हैं। वह बड़ी पारियां खेलेंगे और सभी फॉर्मेट में भारत के लिए खेलेंगे। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए प्रदर्शन ने उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया होगा।"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि गिल जिस तरह स्पिनरों पर जवाबी प्रहार करते हैं, वह उन्हें विशेष खिलाड़ी बनाता है
उन्होंने कहा, "जब स्पिनर आक्रमण पर आते हैं तो शुभमन गिल विकेट पर टिके रहते हैं और यह गुजरात के लिए अच्छा है। वह स्पिनरों को अच्छे से पढ़ते हैं और अनावश्यक खतरा नहीं उठाते।"
संजय मांजरेकर के आकलन का समर्थन करते हुए हरभजन ने स्पिनरों के खिलाफ उनकी मास्टरी को सराहा।
हरभजन ने आगे कहा, "गिल स्पिनरों के खिलाफ सहज रहते हैं। वह इस कला के मास्टर हैं, यदि स्पिनर गिल को बाहर निकलने के लिए मजबूर करते हैं तो भी उनका ध्यान नहीं भटकता। वह अपना समय लेते हैं और अपनी शैली में खेलते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story