खेल

IPL GTvLSG: शुभमन गिल नाबाद 94, रिद्धिमान साहा 81, गुजरात टाइटंस का स्कोर 227/2

jantaserishta.com
7 May 2023 5:38 PM IST
IPL GTvLSG: शुभमन गिल नाबाद 94, रिद्धिमान साहा 81, गुजरात टाइटंस का स्कोर 227/2
x

फाइल फोटो

अहमदाबाद (आईएएनएस)| सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल (नाबाद 94) और रिद्धिमान साहा (81) की शानदार पारियों से गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में दो विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर बना लिया।
गिल और साहा ने ओपनिंग साझेदारी में 142 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर बनाने का आधार दिया। साहा शुरूआत में आश्चर्यजनक रूप से काफी तेज खेले। साहा ने 43 गेंदों पर 81 रन की अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। साहा के आउट होने के बाद गिल ने मोर्चा संभालकर खेलते हुए 51 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाये। साहा और गिल ने पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में 142 रन की बड़ी साझेदारी की।
गुजरात के बल्लेबाजों के जोरदार प्रदर्शन से उनकी टीम ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया है। पहले ऋद्धिमान के अर्धशतक ने एक बड़े स्कोर की नींव रखी और बाद में गिल ने उस मोमेंटम को जारी रखा। लखनऊ गेंदबाजी भी आज रणनीति विहीन नजर आए और उनका लाइन लेंथ काफी खराब था। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए 25 रन ठोके। हार्दिक का कैच उनके भाई क्रुणाल ने लपका। डेविड मिलर ने 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाये।
लखनऊ ने मैच में आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कामयाबी दो गेंदबाजों मोहसिन खान और आवेश खान को ही मिली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story