खेल
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2021 के दूसरे लेग के लिए कैंप में प्रैक्टिस शुरू प्रैक्टिस
Ritisha Jaiswal
1 Aug 2021 8:18 AM GMT
![श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2021 के दूसरे लेग के लिए कैंप में प्रैक्टिस शुरू प्रैक्टिस श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2021 के दूसरे लेग के लिए कैंप में प्रैक्टिस शुरू प्रैक्टिस](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/08/01/1210911--2021-.gif)
x
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2021 के दूसरे लेग के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में प्रैक्टिस शुरू कर दी है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2021 के दूसरे लेग के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उनको चोटिल होने के कारण पहला लेग खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन अब वे फिट हो चुके हैं और दूसरा लेग खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।
साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अय्यर के कंधे पर चोट लगी थी। उनको इसकी सर्जरी करवानी पड़ी थी और आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत बन गए थे। पंत ने कप्तानी बखूबी संभाली थी और पहले फेज में दिल्ली को नंबर-1 पर बनाया था। दिल्ली ने सात में से पांच मैच जीते थे।
खुशी है कि मैंने अपनी गलतियों से सबक लिया: ऋषभ पंत
बहरहाल, अय्यर कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइन-अप को काफी मजबूत करते हैं। साल 2018 में अय्यर ने गौतम गंभीर से कप्तानी ली थी। उनकी कप्तानी में टीम 2019 आईपीएल में सेमीफाइनल में पहुंची थी और 2020 में टीम ने फाइनल खेला था। हालांकि वे फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार गए थे।
Tagsआईपीएल 2021
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story