खेल

श्रेयस अय्यर ने इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, मैच के बाद बताया नाम

Rounak Dey
19 April 2022 8:28 AM IST
श्रेयस अय्यर ने इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, मैच के बाद बताया नाम
x
यह मैदान हमारे लिए अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हम सकारात्मक वापसी करना चाहेंगे.’

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ सोमवार को खेले गए रोमांचक IPL मैच में 7 रन से हार का सामना करना पड़ा है. मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ एक खिलाड़ी को अपनी टीम की हार के लिए जिम्मेदार बताया है.

KKR की हार का जिम्मेदार सिर्फ एक खिलाड़ी
अय्यर ने मैच के बाद कहा, 'युजी (चहल) ने मैच का रुख बदल दिया. फिंच की बदौलत शुरुआत से ही हम अच्छी रन गति से रन बना रहे थे. हम इस लय को बरकरार नहीं रख पाए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है. मैं अंत तक बल्लेबाजी करना चाहता था, लेकिन चहल ने सब बदल दिया.'
मैच के बाद अय्यर ने किया खुलासा
KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह लय बरकरार नहीं रख सके जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स के 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की टीम चहल की फिरकी के जादू के सामने 19.4 ओवर में 210 रन पर सिमट गई. इस मैच में राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट झटके.
हार से सबक लेकर वापसी के मूड में KKR
श्रेयस अय्यर ने कहा, 'जोस बटलर ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद तेजी से रन बनाए और शानदार पारी खेली. हालात को देखें तो ओस नहीं थी और विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार था. यह मैदान हमारे लिए अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हम सकारात्मक वापसी करना चाहेंगे.'

Next Story