
x
Kanpur कानपुर: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर के शतक की मदद से 6 विकेट पर 413 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया 'ए' कप्तान विल सदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ए के लिए पारी की शुरुआत करने प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह उतरे थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20.3 ओवर में 135 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। प्रभसिमरन 53 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
प्रियांश आर्या ने बेहतरीन शतक लगाया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 84 गेंद पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुआ। प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। भारत ए की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 83 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौके की मदद से 110 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 42 गेंद पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 67, आयुष बडोनी ने 27 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली।
इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ। कोई भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पर अपना प्रभाव छोड़ने या फिर उन पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं रहा। लंबे समय बाद कानपुर में कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर का वनडे मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने कानपुर के दर्शकों को रोमांचित किया।
Tagsभारत एऑस्ट्रेलिया एकानपुरवनडे सीरीजश्रेयस अय्यरप्रियांश आर्यारियान परागआयुष बडोनीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





