खेल

श्रेयंका पाटिल महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय होंगी

Sonam
1 July 2023 9:08 AM GMT
श्रेयंका पाटिल महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय होंगी
x

दिल्ली : युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल से गुयाना अमेज़ॉन वारियर्स ने करार किया है, जिससे वह महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में खेलने वाली पहली भारतीय बन गईं। महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग 31 अगस्त से 10 सितंबर तक खेली जायेगी।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने भारतीय महिला क्रिकेटरों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति दी है जिसमें शीर्ष खिलाड़ी जैसे कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष समय समय पर आस्ट्रेलिया में डब्ल्यूबीबीएल और इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ से खेलती रही हैं

Next Story