भारत

हत्या का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने, कांप जाएगी रूह

jantaserishta.com
19 May 2023 9:35 AM IST
हत्या का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने, कांप जाएगी रूह
x
देखें वीडियो.
मुजफ्फरनगर: एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. मुजफ्फरनगर जिले में एक बेखौफ हमलावर ने फावड़े से पीएसी के रिटायर्ड दलित दरोगा की हत्या कर दी. हमला उस समय किया गया जब रिटायर्ड दरोगा गरीबदास एक दुकान पर बैठ दुकानदार से बातें कर रहा था. वहीं, हमलावर तब तक वार करता रहा, जब तक कि घायल गरीबदास खून से लथपथ होकर जमीन पर नहीं गिर गया. इस दौरान हमलावर ने फावड़े से एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 9 वार किए. यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गई. परिजनों की चीख पुकार पर मौके पर ग्रामीण एकत्रित पहुंच गए. इसी बीच आरोपी फावड़ा लेकर वहां से फरार हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story