
x
नई दिल्ली। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी अब पति-पत्नी नहीं रहे। दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने माना कि आयशा की वजह से धवन को 'मानसिक यातना' से गुजरना पड़ा।धवन उम्र में आयशा से 10 साल छोटे हैं। 2009 में दोनों ने सगाई की थी। इसके बाद 2012 में धवन ने आयशा से शादी की थी।
कोर्ट ने तलाक याचिका में धवन के आरोपों को इस आधार पर मंजूरी दी कि आयशा ने या तो इनका विरोध नहीं किया या फिर वे खुद का बचाव करने में विफल रहीं। धवन उम्र में आयशा से दस साल छोटे हैं। जज हरीश कुमार ने माना कि आयशा ने धवन को बेटे से एक साल तक दूर रखकर उन्हें मानसिक यातना झेलने को मजबूर किया। हालांकि, कोर्ट ने धवन दंपति के बेटे पर स्थायी अधिकार यानी कस्टडी पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया में उचित अवधि के लिए अपने बेटे से मिलने और उसके साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करने का अधिकार भी दिया। 37 साल के शिखर धवन को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। उनके लिए इस समय क्रिकेट में अच्छा समय नहीं चल रहा है। वो टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शिखर धवन ने आयशा को हरभजन सिंह की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में देखा था और उनकी तस्वीर देखते ही उन पर फिदा हो गए थे। इसके बाद शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों के बीच बात हुई और फेसबुक पर ही दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया था।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story