खेल

शिखर धवन ने लगवाया कोरोना टीके का पहला डोज

Ritisha Jaiswal
6 May 2021 6:05 PM IST
शिखर धवन ने लगवाया कोरोना टीके का पहला डोज
x
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरूवार को कहा कि उन्होंने कोरोना के टीके का पहला डोज ले लिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरूवार को कहा कि उन्होंने कोरोना के टीके का पहला डोज ले लिया है। धवन इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। लीग के बायो बबल में कोरोना के कई मामले आने के बाद इसे मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया।

धवन ने ट्वीट किया,''टीका लग गया। सभी कोरोना योद्धाओं को उनके त्याग और प्रतिबद्धता के लिये धन्यवाद। कृपया हिचकिचायें नहीं और जल्दी टीका लगवायें। इसी से हम सभी वायरस को हरा सकेंगे।''भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मार्च के पहले सप्ताह में पहला डोज लिया था। उस समय 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीके लगने शुरू हुए थे।सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों के लिये टीकाकरण शुरू कर दिया है।


Next Story