खेल

शिखर धवन कप्तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान हुआ, देखें पूरी लिस्ट

jantaserishta.com
6 July 2022 3:53 PM IST
शिखर धवन कप्तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान हुआ, देखें पूरी लिस्ट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. शिखर धवन को इस दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि रवींद्र जडेजा उप-कप्तान बने हैं. इंग्लैंड में होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज़ के बाद भारत को वेस्टइंडीज़ का दौरा करना है, जहां पर तीन वनडे मैच खेले जाने हैं.

बीसीसीआई द्वारा बुधवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया है. इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया:
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
भारत का वेस्टइंडीज़ दौरा -
पहला वनडे- 22 जुलाई, 7 बजे
दूसरा वनडे- 24 जुलाई, 7 बजे
तीसरा वनडे- 27 जुलाई, 7 बजे
पहला टी-20- 29 जुलाई
दूसरा टी-20- 1 अगस्त
तीसरा टी-20- 2 अगस्त
चौथा टी-20- 6 अगस्त
पांचवां टी-20- 7 अगस्त
अभी सिर्फ वनडे सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान किया गया है, जबकि टी-20 सीरीज़ के लिए ऐलान बाद में होगा. उम्मीद की जा रही है कि पांच मैच की टी-20 सीरीज़ के लिए सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है. क्योंकि यह टी-20 वर्ल्डकप की तैयारी के लिए काफी अहम सीरीज़ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story