खेल

रोहित ने प्रैक्टिस की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा "बैक इन एमआई ब्लू, पहला दिन।"

Ritisha Jaiswal
19 March 2022 8:44 AM GMT
रोहित ने प्रैक्टिस की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा बैक इन एमआई ब्लू, पहला दिन।
x
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। रोहित को हाल ही में टीम इंडिया की फुल टाइम कैप्टेंसी मिली है। रोहित की कप्तानी में सभी फॉर्मेंट में टीम इंडिया ने लाजवाब प्रदर्शन किया है। अब इस सलामी बल्लेबाज की नजरें मुंबई को रिकॉर्ड 6ठां खिताब जीताने पर होगी।

रोहित ने प्रैक्टिस की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा "बैक इन एमआई ब्लू, पहला दिन।"



आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से करेगी।
इस आईपीएल के लिए मुंबई ने रोहित शर्मा के साथ जसप्रीत बुमराह किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार के रूप में चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। नीलामी में उन्होंने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, देवाल्ड ब्रेविस, राहुल बुद्धि, ईशान किशन, आर्यन जुयाली,किरोन पोलार्ड, संजय यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, रितिक शुकेन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, रिले मेरिडिथ, मोहम्मद अरशद खान, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story