खेल
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने की तारीफ, इस खिलाड़ी के बारे में कही बड़ी बात
jantaserishta.com
25 Jan 2023 3:17 PM IST

x
फाइल फोटो
इंदौर (आईएएनएस)| भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें साझेदारी तोड़ने की क्षमता है।
रोहित ने न्यूजीलैंड से सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद कहा,"पिछले छह वनडे के दौरान हमने ज्यादातर चीजें सही की हैं। सिराज और शमी के बिना हम बेंच पर अन्य लोगों को मौके देना चाहते थे। हम चहल और उमरान को मिश्रण में लाना चाहते थे, ताकि उन्हें मैच अनुभव मिल सके। हमने बोर्ड पर रन बनाए थे, लेकिन इस तरह के मैदान पर कोई भी टोटल सुरक्षित नहीं है। हम अपनी योजनाओं पर अड़े रहें। शार्दुल कुछ समय से ऐसा (समय-समय पर विकेट लेना, साझेदारी तोड़ना) कर रहे हैं, कुछ लोग तो उन्हें 'जादूगर' कहते हैं। मैंने जब भी कुलदीप को गेंद दी है, वह विकेट लेकर आया है।"
मैच में शतक बनाने वाले रोहित ने कहा, "यह शतक मेरे लिए बहुत मायने रखता है, यहां पर लंबा खेलना और टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना महत्वपूर्ण था। ईमानदारी से कहूं तो हम रैंकिंग के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।"
अपने आलराउंड प्रदर्शन (25(17 गेंद ) और 3/45) से प्लेयर ऑफ द मैच बने शार्दुल ठाकुर ने कहा, "मुझे वे (टीम के खिलाड़ी) काफी पसंद करते हैं और मैं भी अपने साथियों को भी पसंद करता हूं। मैं हमेशा खुद से पूछता हूं कि क्या करने की जरूरत है और अगली बार क्या सुधार करें। मैं ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होता है, फिर चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से। हर कोई बल्लेबाजी का आनंद लेता है और आधुनिक समय का खेल बल्लेबाजी के बारे में ही अधिक है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





