खेल

क्या T20 World Cup में होने वाली है शमी की एंट्री?

Rani Sahu
30 Sept 2022 4:49 PM IST
क्या T20 World Cup में होने वाली है शमी की एंट्री?
x
गुरुवार को टीम इंडिया को उस वक्त बड़ा झटका लगा था जब खबर आई कि टी20 विश्व कप 2022 से जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए है। दरअसल पिछले कुछ समय से बुमराह पीठ में दर्द के चलते परेशान थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में भी जसप्रीत को टीम में शामिल किया गया था लेकिन 28 सिंतबर को मैच शुरु होने से पहले ही खबर आई कि बुमराह पीठ के दर्द के कारण मैच नहीं खेलेंगे।
अब उनका दर्द इतना बढ़ गया है कि उनको टी20 विश्व कप से भी बाहर होना पड़ा। जिसके बाद फैंस को लगने लगा कि अब टी20 विश्व कप में मोहम्मद शमी को बुमराह की जगह मिलने वाली है शमी को पहले टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया था। लेकिन बीसीसीआई ने अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया है। जिससे लगने लगा है कि टी20 विश्व कप में भी शमी को बाहर करके सिराज को शामिल किया जा सकता है।
हालांकि इसको लेकर अभी कोई पुख्ता खबर सामने नही आई है। बताते चले, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज से पहले ही शमी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे जिसके बाद उनको इस सीरीज से हटना पड़ा था। लेकिन अब शमी कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके है लेकिन टीम ने अभी उनको क्रिकेट मैदान से दूर रखा है।
हालांकि खबर आ रही है कि शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है जिससे टीम मैनेजमेंट को यह भी पता चल जायेगा कि शमी कितने फिट और टी20 विश्व कप के लिए तैयार है।
Next Story