खेल

शर्मनाक: चैरिटी मैच के दौरान खिलाड़ियों में हुई मारपीट, देखें पूरा वीडियो

jantaserishta.com
21 July 2021 5:04 PM IST
शर्मनाक: चैरिटी मैच के दौरान खिलाड़ियों में हुई मारपीट, देखें पूरा वीडियो
x

इंग्लैंड के केंट में एक मैच के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने क्रिकेट को शर्मसार किया है. खिलाड़ियों ने मैदान पर ही मारपीट की, लात घूसे चलाए. ये सब कुछ एक चैरिटी मैच के दौरान हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

खिलाड़ियों के बीच लड़ाई इस कदर बढ़ गई थी कि मैच को रद्द करना पड़ा. लड़ाई बढ़ता देख कुछ महिला मैदान पर लात घूसों के बीच कूद पड़ीं और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अलग-अलग किया.
यह घटना रविवार (18 जुलाई) को मेडस्‍टोन के मोटे पार्क क्रिकेट क्‍लब में मैच के दौरान घटी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शुरू में कुछ खिलाड़ी मैदान पर आपस में बहस कर रहे हैं. इसी दौरान कहीं से बल्‍ला चलाने वाला शख्‍य आ गया, जिसके बाद हालात खराब हो गए.
इस इवेंट को चलाने में मदद करने वाले शहजाद अकरम ने कहा. 'हमने चैरिटी के लिए अपनी पूरी कोशिश की और इन खिलाड़ियों ने इसे खराब कर दिया. हम फाइनल मैच खेल रहे थे और वह आखिरी दो ओवर थे जब कुछ लोग पिच पर आए और कुछ खिलाड़ियों पर हमला कर दिए. मुझे नहीं पता कि इसके पीछे मुख्य कारण क्या था, लेकिन मैदान में कुछ उपद्रवी थे. वे अपने बल्ले से मारने लगे.'
शहजाद अकरम ने आगे कहा कि मैं इस घटना से बहुत दूर था, लेकिन जब तक मैं पास पहुंचा, तब तक वे आपस में झगड़ रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे. हम खुश नहीं हैं. हम इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा कि किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन लड़ाई में दो लोग घायल हो गए. घटना में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. हम भविष्य में इन लोगों को मैदान में नहीं आने देंगे. हमने उनकी पहचान कर ली.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story