खेल

शाई होप ने अपने करियर का 100वां वनडे खेलते हुए रचा इतिहास

Teja
25 July 2022 2:27 PM IST
शाई होप ने अपने करियर का 100वां वनडे खेलते हुए रचा इतिहास
x
खबर पूरा पढ़े.....

जनता से रिश्ता वेब डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कैरेबियाई टीम के उपकप्तान शाई होप का जमकर बल्ला चला. अपने करियर का 100वां वनडे खेल रहे होप ने इतिहास रचते हुए शानदार सैकड़ा जड़ दिया. इसके साथ ही दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए.

100वें वनडे में शतक जड़ने वाले 10वें क्रिकेटर​
शाई होप इंटरनेशनल क्रिकेट में 100वें वनडे में सैकड़ा ठोकने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 135 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 115 रन जड़े. उन्हों शार्दुल ठाकुर ने 49वें ओवर में अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया.
100वें वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
गार्डन ग्रीनिज v PAK in 1988अपने करियर का 100वां वनडे खेल रहे होप ने इतिहास
क्रिस क्रेंस v IND in 1999
मोहम्मद यूसुफ v SL in 2002
कुमारा संगकारा v AUS in 2004
क्रिस गेल v ENG in 2004
ट्रेसकोथिक v BAN in 2005
रामनरेश सरवन vs IND in 2006
डेविड वार्नर v IND in 2017
शिखर धवन v SA in 2018
शाई होप v IND in 2022
अहम तथ्य ये है कि इन 10 बल्लेबाजों में से 4 ने भारत के खिलाफ ही 100वां वनडे खेलते हुए सेंचुरी बनाई है. शाई होप ने 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और उसके बाद से वे लगातार अपने बल्ले से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने 2016 के बाद से वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. दूसरे वनडे में भारत को मिला 312 रन का लक्ष्य



Next Story