खेल

एक्टर शाहिद कपूर ने रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय रिले टीम को दी बधाई

jantaserishta.com
27 Aug 2023 6:18 PM IST
एक्टर शाहिद कपूर ने रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय रिले टीम को दी बधाई
x
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने रविवार को भारतीय पुरुष रिले टीम को बधाई दी, जिन्होंने 'वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप' में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए एशियाई रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय पुरुषों की 4 गुणा 400 रिले टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।
मोहम्मद अजमल, राजेश रमेश, अमोज जैकब और महोम्मद अनस याहिया की भारतीय चौकड़ी ने एक शानदार दौड़ के साथ तीन मिनट से भी कम समय में एक नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया। शाहिद ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खिलाड़ियों की तस्वीर साझा की और लिखा: "4 गुणा 400 मीटर के लिए एक नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित करने पर बधाई... फाइनल के लिए शुभकामनाएं।"
एक अन्य स्टोरी में, 42 वर्षीय अभिनेता ने अपना लुक शेयर किया। मिरर सेल्फी लेते हुए, शाहिद एक वाइट कैजुअल टी-शर्ट, सिल्वर नेक चेन और येलो कैप में नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा, "हैप्पी संडे"
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद के पास एक नया प्रोजेक्ट है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ नजर आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story