खेल

शाहीन अफरीदी चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर, भारतीय फैंस ने जमकर लिए टीम के मजे

Tara Tandi
20 Aug 2022 11:58 AM GMT
शाहीन अफरीदी चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर, भारतीय फैंस ने जमकर लिए टीम के मजे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Asia Cup 2022 से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, उनके खेमे के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) घुटने की चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के साथ ही एशिया कप 2022 से भी बाहर हो चुके हैं। फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम नीदरलैंड के दौरे पर मौजूद है। कई दिनों से उनकी फिटनेस के मसले को लेकर चर्चा गरम थी। ऐसे में आज यानि 20 अगस्त को तस्वीर साफ हुई है कि वे एशिया कप 2022 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

Shaheen Afridi चोटिल होने के चलते एशिया कप 2022 से बाहर
भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को भिड़ने वाली हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाली इस भिड़ंत में शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते थे। क्योंकि जब पिछली बार दोनों टीमें आमने-सामने थीं तो शाहीन (Shaheen Afridi) ने टीम इंडिया के टॉप-3 बल्लेबाजों को चलता कर अपनी धाक जमा दी थी।
पाकिस्तानी गेंदबाजी क्रम की आधी ताकत शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ही हैं, ऐसे में एशिया कप 2022 से उनका बाहर होना बाबर आजम के लिए परेशानी का सबब हो सकता है। वहीं दूसरी ओर भारतीय फैंस इस खबर के बाद पाकिस्तानी टीम का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय फैंस ने जमकर लिए पाकिस्तानी टीम के मजे




Next Story