
x
Pallekele. पल्लेकेले। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप में पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पाकिस्तान के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं।
अफरीदी ने पारी की पहली ही बॉल पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है। विश्व कप के पावरप्ले में अब अफरीदी के नाम 18 विकेट हो गए हैं, जबकि रबाडा ने अब तक 16 विकेट निकाले हैं।
पल्लेकेले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब महज 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सलमान आगा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए।
साहिबजादा फरहान एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 45 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान फरहान ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। फखर जमान ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। वहीं, शादाब खान ने अंतिम ओवरों में 11 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसके बूते पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 164 रन लगाने में सफल रही।
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा। लियाम डॉसन ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। जोफ्रा आर्चर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 32 रन देकर दो बड़े विकेट चटकाए। जेमी ओवरटन ने 3 ओवर में 26 रन देते हुए 2 विकेट झटके। पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ की जगह पर शाहीन अफरीदी को टीम में जगह दी गई है।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026पाकिस्तान बनाम इंग्लैंडशाहीन अफरीदीपावरप्ले रिकॉर्डसलमान आगाबाबर आजमसाहिबजादा फरहानफखर जमानशादाब खानलियाम डॉसनजोफ्रा आर्चरजेमी ओवरटनपल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियमपाकिस्तान स्कोर 164इंग्लैंड लक्ष्य 165क्रिकेट न्यूजमैच अपडेटवर्ल्ड कप क्रिकेट।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





