खेल

पेरेज टीम में एलेक्जैंडर एलबोन की जगह लेंगे सर्गियो पेरेज

Ritisha Jaiswal
19 Dec 2020 2:02 PM IST
पेरेज टीम में एलेक्जैंडर एलबोन की जगह लेंगे सर्गियो पेरेज
x
मेक्सिको के ड्राइवर सर्गियो पेरेज अगले सत्र में रेड बुल के लिए मैक्स वस्र्टापेन के साथ रेसिंग करेंगे। फार्मूला वन टीम ने यह घोषणा की

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मेक्सिको के ड्राइवर सर्गियो पेरेज अगले सत्र में रेड बुल के लिए मैक्स वस्र्टापेन के साथ रेसिंग करेंगे। फार्मूला वन टीम ने यह घोषणा की। पेरेज टीम में एलेक्जैंडर एलबोन की जगह लेंगे। इस महीने बहरीन में साखिर ग्रां प्री जीतकर वह 50 साल में फार्मूला वन जीतने वाले मेक्सिको के पहले ड्राइवर बने।

रेड बुल ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने पेरेज को एलबोन की तुलना में पसंदीदा विकल्प बना दिया। एलबोन टीम के साथ परीक्षण और रिजर्व ड्राइवर बने रहेंगे। 30 साल के पेरेज का अनुबंध एक साल का है।


Next Story