खेल

अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा को डांस करते देख चहल ने किया ऐसा... देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
9 April 2021 11:26 AM IST
अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा को डांस करते देख चहल ने किया ऐसा... देखें VIDEO
x
युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा के साथ आईपीएल 2021 शुरू से पहले क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा के साथ आईपीएल 2021 शुरू से पहले क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. दोनों सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. धनाश्री वर्मा ने इसी बीच फिर से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो चहल संग डांस और जंप कर रहे हैं. साथ ही दोनों एक दूसरे से पूछने पर इसका कारण भी बता रहे हैं. युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

धनाश्री वर्मा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें जंप करता देख युजवेंद्र चहल भी जंप करने लगते हैं. फिर दोनों एक दूसरे से पूछते हैं कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं. धनाश्री वर्मा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "चाहे डांसर स्टाइल जंप हो या क्रिकेटर स्टाइल जंप्स, बस करो जंप! क्योंकि जब भी आप भी जंप करेंगे तो वॉक करने का चांस मिलेगा. आपने सही चीन सुनी. आदित्य बिरला ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस हर 10 हजार जंप पर एक कृत्रिम लेग जरूरतमंद को डोनेट करेगा. तो आप भी इसमें भाग लें."
बता दें कि धनाश्री वर्मा का हाल ही में 'ओये होये होये' (Oye Hoye Hoye) सॉन्ग रिलीज हुआ है. गाने में धनाश्री वर्मा और जस्सी गिल की केमिस्ट्री देखने लायक है. धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन डांस के जरिए भी उन्होंने अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. धनाश्री वर्मा के जहां इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 34 लाख से ज्यादा है तो वहीं यू-ट्यूब पर भी उनके सब्सक्राइबर की संख्या 20 लाख हो चुके हैं.





Next Story