
x
Mohali मोहाली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। फैंस को यकीन है कि भारत इस मैच को जीतकर 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल करेगा।
स्टेडियम पहुंचे एक फैन ने आईएएनएस से कहा, "मैं मोहाली का ही रहने वाला हूं। जहां भी भारत के मुकाबले होते हैं, मैं वहां जाता हूं। मुझे धोनी सर की तरफ से टिकट मिलते हैं। मैं इस मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने मोहाली पहुंचा हूं। मैं चाहूंगा कि भारत इस मुकाबले में भी उसी अंदाज से खेले, जैसा पहले मुकाबले में खेला था। इस स्टेडियम में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाना है। उम्मीद है कि यह स्टेडियम फैंस से भरा रहेगा। सूर्यकुमार यादव इस फॉर्मेट में शानदार कप्तानी कर रहे हैं।"
हाथ में तिरंगा लिए स्टेडियम पहुंचे एक फैन ने कहा, "मैं विराट कोहली का बड़ा फैन हूं, लेकिन वह टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसलिए अब पूरी टीम को सपोर्ट कर रहा हूं। मैं इससे पहले रांची और रायपुर में भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने गया था। पिछले मुकाबले में ऐसा लगा, जैसे कोई बच्चों की टीम भारत से साथ खेलने आई थी। मुकाबला कांटे की टक्कर का होना चाहिए, ताकि फैंस का भी मनोरंजन हो सके।"
एक अन्य फैन ने कहा, "हमें विश्वास है कि भारत इस मुकाबले को जीतेगा। हम यहां अभिषेक शर्मा के लंबे-लंबे छक्के देखने आए हैं। आशा करते हैं कि वह इस मैदान पर शतक लगाएंगे। एक नन्हे फैन ने कहा, "यूं तो मैं विराट कोहली का बड़ा फैन हूं, लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने आया हूं। बेशक टीम इंडिया ही इस मुकाबले को अपने नाम करेगी। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसके बाद टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले को 101 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी।
Tagsभारत बनाम साउथ अफ्रीका T20मुल्लांपुर टी20 मैचसूर्यकुमार यादवअभिषेक शर्माभारतीय फैंसमहाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियमदूसरा टी20क्रिकेट सीरीजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





