खेल

दूसरा टी20 : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

jantaserishta.com
20 Nov 2022 12:24 PM IST
दूसरा टी20 : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
x
माउंट माउंगानुई, 20 नवंबर (आईएएनएस)| न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने रविवार को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में शुरू होने वाले दूसरे टी-20 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरेगी। बता दें, पहला टी20 मैच बारिश के कारण क्रिकेट प्रबंधकों को रद्द करना पड़ गया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड में खराब प्रदर्शन के बाद से भारतीय टीम में कई शीर्ष खिलाड़ी टीम से गायब नजर आएंगे।
दोनों टीमें इस प्राकर हैं :
भारत (प्लेइंग इलेवन) : हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) : केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकापर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फग्र्यूसन।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story