खेल

दूसरा वनडे: वेलिंगटन में भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं

jantaserishta.com
7 Nov 2026 8:37 AM IST
दूसरा वनडे: वेलिंगटन में भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं
x
वेलिंगटन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश की वजह से गिले मैदान के कारण टॉस करीब 1 घंटे देर से हुआ। मैच 50 की जगह 47 ओवर का खेला जा रहा है।
टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बारिश की वजह से हम शुक्रवार को अभ्यास नहीं कर पाए थे, लेकिन हमारी तैयारी अच्छी है और हम अच्छे मूड में हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"
न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस के समय कहा, "पहले गेंदबाजी करने के लिए आज का दिन अच्छा लग रहा है। हम देखेंगे कि विकेट कैसा रहता है और स्कोर बना पाएंगे। हम उत्साहित हैं, मौसम ठीक है और हमने अच्छा आराम किया है। वे एक बेहतरीन टीम हैं, टॉस जीतने से मदद मिलती है, लेकिन उन्होंने अच्छा खेला है। हमारी टीम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।"
भारतीय टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऑकलैंड में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह की दमदार गेंदबाजी और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज में अपनी बढ़त 2-0 करना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड के लिए ये मैच अहम है। कीवी टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर। भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story