खेल

स्कॉट बोलैंड : वो इकलौता गेंदबाज, जिसके नाम 'पिंक बॉल टेस्ट' में हैट्रिक

jantaserishta.com
15 July 2025 9:54 AM IST
स्कॉट बोलैंड : वो इकलौता गेंदबाज, जिसके नाम पिंक बॉल टेस्ट में हैट्रिक
x
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड 'पिंक बॉल टेस्ट' में हैट्रिक लेने वाले विश्व के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान किया।
स्कॉट बोलैंड ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 14वें ओवर में यह कीर्तिमान रचा। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स को वेबस्टर के हाथों कैच आउट कराया, जिसके बाद शमर जोसेफ को पगबाधा आउट किया।
स्कॉट बोलैंड इतिहास रचने से एक कदम दूर थे। जोमेल वारिकन बल्लेबाजी के लिए उतरे और बोलैंड ने उन्हें बोल्ड करते हुए हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ स्कॉट बोलैंड टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए।
स्कॉट बोलैंड ने इस पारी में महज दो ओवर डाले, जिसमें दो रन देकर तीन शिकार किए। दूसरे छोर पर उनका साथ मिचेल स्टार्क ने दिया, जिन्होंने 7.3 ओवरों में नौ रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। इन गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज महज 27 रन पर सिमट गई। यह टेस्ट इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर रहा।
सबीना पार्क में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 143 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 82 रन की लीड थी। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 121 रन बनाकर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 27 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 176 रन से मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों देश पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे। यह सीरीज 20-28 जुलाई के बीच आयोजित होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story