खेल

मेरठ के सौरभ कुमार का टीम इंडिया के लिए चयन, परिजनों में खुशी का माहौल

Subhi
20 Feb 2022 3:16 AM GMT
मेरठ के सौरभ कुमार का टीम इंडिया के लिए चयन, परिजनों में खुशी का माहौल
x
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी 28 वर्षीय क्रिकेटर सौरभ कुमार ने टीम इंडिया में एंट्री कर दी है। शनिवार को भारत दौरे पर आ रही श्रीलंका के खिलाफ बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा की।

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी 28 वर्षीय क्रिकेटर सौरभ कुमार ने टीम इंडिया में एंट्री कर दी है। शनिवार को भारत दौरे पर आ रही श्रीलंका के खिलाफ बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा की। श्रीलंका और भारत के बीच तीन टी20 व दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। टेस्ट मैच के लिए सौरभ का चयन टीम इंडिया में हुआ है।

सौरभ ऑलराउंडर हैं। बाएं हाथ के स्पिन व बाएं हाथ के ही बल्लेबाज हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह एक अलग पहचान बना चुके हैं, जिसका लाभ सौरभ को मिला है। इसी महीने 12 व 13 फरवरी को बंगलुरु में हुई आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदार नहीं मिला, जबकि पिछली बार उन्हें पंजाब ने 20 लाख बेस प्राइज में खरीदा था। वह मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार कंकरखेडा में रहता है।

हाल में ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उनका इंडिया ए के लिए चयन हुआ था। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उनके प्रदर्शन अच्छा रहा था, जिसके कारण उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि लगी है। इस खबर से परिवार में जश्न का माहौल है तो वहीं उनके अभ्यास करने वाली एकेडमी गांधीबाग में भी जश्न का माहौल है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta