खेल

कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को दी मात

Admin4
22 July 2023 11:52 AM GMT
कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को दी मात
x
येओसु। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने शनिवार को यहां लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर सीधे गेम में रोमांचक जीत के साथ कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की जोड़ी पर 21-15, 24-22 से जीत दर्ज की। केंग और चांग की जोड़ी के खिलाफ लगातार दो हार के बाद सात्विक और चिराग की यह पहली जीत थी।
सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं। फाइनल में उनके सामने इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो या कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की चुनौती होगी। बता दें कि सात्विक और चिराग का सामना चीन के वेई केंग लियांग और चांग वांग की दूसरी वरीय जोड़ी से से था जो कि 2021 की विश्व चैम्पियन हैं।
Next Story