
x
नई दिल्ली: इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ साक़िब महमूद को भारत दौरे के लिए अंततः वीज़ा मिल गया है। अब वह शुक्रवार को अपनी टीम के साथ कोलकाता की यात्रा कर सकेंगे, जहां बुधवार को पहला टी 20 होना है।
पाकिस्तानी मूल के महमूद के वीज़ा में देरी हो रही थी, जिसके कारण वह यूएई में लगे टीम के ट्रेनिंग कैंप का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि टीम के अन्य सदस्यों आदिल राशिद और रेहान अहमद को जल्दी ही वीज़ा मिल गया था।
2019 में जब इंग्लैंड लायंस की टीम भारत के दौरे पर थी, तब भी महमूद को ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 2024 में जब लंकाशायर की टीम एक प्री-सीज़न कैंप के लिए भारत में थी, तब भी महमूद भारत नहीं आ पाए थे। वहीं ऑफ़ स्पिनर शोएब बशीर को भी पिछले साल वीज़ा प्रक्रियाओं में देरी के कारण हैदराबाद के पहले टेस्ट से बाहर बैठना पड़ा था।
महमूद को इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ी सलाहकार जेम्स एंडरसन द्वारा अबु धाबी में चलाये जा रहे तेज़ गेंदबाज़ी कैंप का हिस्सा बनना था, जिसमें जोफ़्रा आर्चर, गस ऐटकिंसन, ब्राइडन कार्स और मार्क वुड हिस्सा ले रहे थे। लेकिन भारतीय दूतावास में पासपोर्ट होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





