खेल

मुंबई इंडिंयस के खिलाफ संजू सैमसन लगाएंगे दोहरा शतक! मैदान पर उतरते ही हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

Tara Tandi
2 April 2022 7:16 AM GMT
मुंबई इंडिंयस के खिलाफ संजू सैमसन लगाएंगे दोहरा शतक! मैदान पर उतरते ही हासिल करेंगे बड़ा मुकाम
x

मुंबई इंडिंयस के खिलाफ संजू सैमसन लगाएंगे दोहरा शतक! मैदान पर उतरते ही हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

आईपीएल 2022 में शनिवार को दिन का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल 2022 में शनिवार को दिन का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन का यह नौवां मैच होगा। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही दो​​हरा शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। उनका यह दोहरा शतक रनों का नहीं बल्कि मैचों का है। संजू सैमसन अपना 200वां मैच पूरे कर लेंगे। वह​ इससे अब तक 199 टी20 खेल चुके हैं। उन्होंने इन 199 टी20 मैचों में 4889 रन बनाए हैं।

संजू ने 199 टी20 मैचों में अब तक 131 के स्ट्राइक रेट से 4889 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में उनके नाम तीन शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं। संजू के बल्ले से ये तीनों शतक आईपीएल में ही आए हैं। आईपीएल के 122 मैचों में उन्होंने 3123 रन बनाए हैं। संजू सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 30वें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 222 आईपीएल मैचों के साथ टॉप पर हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत की थी। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी। राजस्थान ने इस मुकाबले में छह विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया था और हैदराबाद को 7 विकेट पर 149 रन पर रोक दिया था। संजू ने मैच में केवल 27 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली थी।
Next Story