खेल

Sania Mirza Retirement: सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, फैंस हैरान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
7 Jan 2023 9:10 AM IST
Sania Mirza Retirement: सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, फैंस हैरान, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसने उनके फैन्स को निराश भी किया है. दरअसल, सानिया ने अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सानिया ने यह फैसला उनकी चोट को लेकर किया है. सानिया ने बताया है कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में खेलेंगी.
यह चैम्पियनशिप ही सानिया के करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा. इस दुबई टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी को होगा. यह एक WTA 1000 इवेंट होगा. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सानिया अपने फैन्स को इसी टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलती नजर आएंगी.
36 साल की सानिया मिर्जा डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 भी रह चुकी हैं. बता दें कि सानिया ने पिछले साल ही ऐलान कर दिया था कि वह 2022 के आखिर में संन्यास ले लेंगी. मगर वह चोट के कारण यूएस ओपन नहीं खेल सकी थीं. ऐसे में सानिया मिर्जा इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी. इसके बाद यूएई में चैम्पियनशिप खेलकर टेनिस को अलविदा कह देंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story