खेल
पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन की सराहना, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कही ये बात
jantaserishta.com
23 April 2023 5:23 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी ने पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में सैम करन के नेतृत्व कौशल की सराहना करते हुए कहा है कि इंग्लिश आलराउंडर ने कप्तानी भूमिका के लिए नए होने के बावजूद शानदार नेतृत्व क्षमता दिखाई है।
24 वर्षीय करन ने पिछले तीन मैचों में नियमित कप्तान शिखर धवन की गैर मौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और अपनी कप्तानी में पंजाब को तीन मैचों में से दो में जीत दिलाई ।
मूडी ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा "सैम करन अच्छी नेतृत्व क्षमता दिखा रहे हैं। उनके पास इससे पहले कप्तानी का कोई अनुभव नहीं था। वह दुनिया के सबसे बड़े टी 20 टूर्नामेंट आईपीएल में टीम की कप्तानी कर रहे हैं।"
करन ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 29 गेंदों में 55 रन ठोके और हरप्रीत सिंह (28 गेंदों में 41)के साथ 50 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की जिससे पंजाब ने 20 ओवर में 214 रन का मजबूत स्कोर बनाया। हालांकि वह गेंदबाजी उतने बढ़िया नहीं रहे और तीन ओवर में 41 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ने कहा , "करन को महसूस हो गया कि आज उनकी रात नहीं है और उनके पास जो संसाधन थे, उन्होंने उनका इस्तेमाल किया और सफल रहे।"
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर डाला और मात्र दो रन देकर दो विकेट झटके। पंजाब ने यह मुकाबला 13 रन से जीत लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





