खेल

साक्षी मालिक ने सत्याग्रह की खबरों को किया ख़ारिज, बोलीं: ‘हमारी लड़ाई जारी है’

Admin4
5 Jun 2023 1:18 PM GMT
साक्षी मालिक ने सत्याग्रह की खबरों को किया ख़ारिज, बोलीं: ‘हमारी लड़ाई जारी है’
x
मुंबई। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जारी प्रोटेस्ट में कुछ समय पहले बेहद बड़ी खबर सामने आ रही थी के साक्षी मलिक ने आंदोलन से अपना नाम वापस ले लिया है और वापिस अपनी रेलवे में नौकरी भी ज्वाइन कर चुकी हैं। परन्तु अब खुद साक्षी मालिक ने ट्वीट कर इन सभी खबरों को गलत बताया है। साक्षी ने ट्वीट कर कहा के: “ये खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।”
आपको जानकारी के लिए बता दें के साक्षी मलिक के इस प्रदर्शन में सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। इस प्रदर्शन में साक्षी मलिक के अलावा बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भी शामिल हैं जो के वह भी चर्चित चेहरों में से एक हैं।
Next Story