खेल

टोक्यो ओलंपिक में सेलर नेत्रा कुमानन ने नौकायान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Bharti sahu
11 Nov 2021 12:33 PM GMT
टोक्यो ओलंपिक में सेलर नेत्रा कुमानन ने नौकायान प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
x
टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सेलर नेत्रा कुमानन ने स्पेन में एक नौकायान प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सेलर नेत्रा कुमानन ने स्पेन में एक नौकायान प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। यूरोपीय क्षेत्रीय ओपन प्रतियोगिताओं में से एक ग्रैन कैनारिया सेलिंग चैम्पियनशिप की लेजर रेडियल स्पर्धा में उन्होंने यह स्वर्ण पदक जीता। ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

24 साल की नेत्रा ने पिछले हफ्ते ग्रैन कैनारिया में आईएलसीए-6 प्रतियोगिता की छह में से पहली तीन रेस में पहला स्थान हासिल कर कुल 10 नेट अंक हासिल किये थे। इस जीत के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने नेत्रा को बधाई दी है। साइ ने ट्वीट कर कहा- सेलर नेत्रा कुमानन ने लेजर रेडियल मे स्वर्ण पदक जीता। जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।
नेत्रा ने तीन रेस में जीत हासिल की और बाकी दो रेस में तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में तीन देशों के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से तीन ओलंपियन भी थे। यानी वह खिलाड़ी जो ओलंपिक में भी खेल चुके हैं। नेत्रा के अलावा स्पेन की बेनेयटो लांचो और मार्टिना रेनो काचो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।नेत्रा ने जुलाई-अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक में डेब्यू किया था। उन्होंने लेजर रेडियल क्लास इवेंट में हिस्सा लिया था और अपने पहले ही ओलंपिक में 44 प्रतिभागियों में 35वें स्थान पर रही थीं।


Next Story