भारत
सचिन तेंदुलकर का जादू वानखेड़े स्टेडियम पर छाएगा, मुंबई इंडियंस मास्टर ब्लास्टर का 50वां जन्मदिन मनाएंगे
jantaserishta.com
22 April 2023 4:17 PM IST

x
फाइल फोटो
मुम्बई (आईएएनएस)| इस वर्ष 24 अप्रैल को क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर 50 साल के हो जाएंगे और इस दिन सचिन का जादू फिर से वानखेड़े स्टेडियम पर छा जाएगा।
जब मुम्बई इंडियंस शनिवार को वानखेड़े में पंजाब किंग्स से मुकाबला करेंगे तब स्टेडियम में बैठे फैंस और टीवी तथा डिजिटल में देख रहे प्रशंसकों को स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों का जश्न देखने को मिलेगा जो भारत के महान और सबसे दुलारे क्रिकेटर का 50वां जन्मदिन मनाएंगे।
वानखेड़े में मौजूद लोगों को चौंकाने वाले चीजें देखने को मिलेंगी।
सचिन ने 10 नंबर की जर्सी को क्रिकेट में आइकोनिक बना दिया। यह वर्ष सचिन के भारत की तरफ से आखिरी बार खेलने के 10 साल भी पूरे करेगा। उनका आखिरी मैच भी वानखेड़े स्टेडियम में ही था। शनिवार को सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज और भारत के सबसे अधिक टेस्ट और वनडे खेलने वाले खिलाड़ी के शानदार करियर का जश्न होगा।
वर्षों तक सचिन-सचिन की गूंज वानखेड़े और अन्य स्टेडियमों में सुनाई देती रही थी और इस बार यह गूंज स्टेडियम में फिर सुनाई देगी और इसका डेसीबल नापना भी मुश्किल होगा जबकि सचिन खुद मुंबई इंडियंस के डग आउट में मौजूद रहेंगे।
वानखेड़े में सचिन-सचिन एक बार फिर गूंजेगा। यह एक शोर नहीं बल्कि लहर बन चुका है। स्टेडियम में एक बार फिर इस गूंज को सुनने के लिए तैयार हो जाइये।
गरवारे पवेलियन के बाहर सचिन की एक विशेष मूर्ति लगने के लिए तैयार है।
Tagsवानखेड़े स्टेडियममुंबई इंडियंससचिन तेंदुलकरसचिन तेंदुलकर जन्मदिनWankhede StadiumMumbai IndiansSachin TendulkarSachin Tendulkar Birthday
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





