खेल

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का स्पेशल डेट नाइट, इनका थामा हाथ

jantaserishta.com
4 Dec 2021 5:04 PM IST
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का स्पेशल डेट नाइट, इनका थामा हाथ
x

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अभी भी फैंस के दिल में राज़ करते हैं. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. हाल ही में सारा तेंदुलकर ने एक स्पेशल डेट नाइट की तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि स्पेशल डेट नाइट. सारा तेंदुलकर ने बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उनका हाथ थामे नज़र आ रही हैं. कनिका कपूर ने भी अपने अकाउंट पर ऐसी ही एक तस्वीर साझा की है.
सारा तेंदुलकर और कनिका कपूर की दोस्ती सोशल मीडिया पर दिखती रहती है, दोनों कई बार लंदन में भी एक साथ देखे गए हैं. सारा तेंदुलकर अधिकतम लंदन में ही रहती हैं.
अभी कुछ दिन पहले ही सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी तस्वीरें साझा की थी. साथ ही अपने बर्थडे पर उन्होंने लंदन से अपनी फ्रेंड्स के साथ फोटोज़ शेयर की थीं. सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपना 24वां जन्मदिन मनाया है.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story