खेल

गोल्फ का नशा चढ़ा सचिन तेंदुलकर... लारा के साथ दिखा मैदान पर

Ritisha Jaiswal
13 Nov 2020 7:48 AM GMT
गोल्फ का नशा चढ़ा सचिन तेंदुलकर... लारा के साथ दिखा मैदान पर
x
टीम इंडिया के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी गोल्फ का नशा चढऩे लगा है। बीते दिन तेंदुलकर अपने पुराने साथी ब्रायन लारा के साथ गोल्फ के मैदान पर देखे गए

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीम इंडिया के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी गोल्फ का नशा चढऩे लगा है। बीते दिन तेंदुलकर अपने पुराने साथी ब्रायन लारा के साथ गोल्फ के मैदान पर देखे गए। इस दौरान वह लारा को देखकर शॉट लगाते हुए देखे गए। लारा लंबे समय से गोल्फ के मैदानों पर सक्रिय हैं। ऐसे में वह अपने दोस्त सचिन के साथ एक बार फिर मैदान पर उतरे। उन्होंने न सिर्फ सचिन को टिप्स दिए बल्कि अपने फैंस सेभ्भी एक मजेदार सवाल पूछ लिया।

दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने अपने एप पर एक वीडियो अपलोड की थी जिसमें वह लारा के साथ गोल्फ कोर्स की ओर जाते और शॉट लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि सचिन कैसे लारा को देखते हुए शॉट लगाने का प्रयास करते हैं। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही क्रिकेट फैंस ने मास्टर ब्लास्टर की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने लिखा- आप मास्टर हो,कहीं भी जाओगे क्लासिक ही खेलोगे। वहीं, इसी दौरान लारा भी सचिन तेंदुलकर की उक्त वीडियो पर मजे लेते हुए नजर आए। उन्होंने कमेंट किया एक अनुमान लगाए हर कोई- एक गेंद रफ साइड की ओर गई तो एक बिल्कुल सही। बताए किसकी गेंद कहां गई??

लारा की उक्त पोस्ट पर क्रिकेट फैंस ने उनको ही ट्रोल कर दिया। एक फैंस ने लिखा- आप बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते रहे हैं लेकिन अब दाएं हाथ से शॉट लगा रहे हैं। मालूम हो रहा है कि किसको शॉट किस तरफ गई।

Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story