खेल
सबा करीम ने सवाल उठाया: अर्शदीप सिंह घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे, जानें पूरी बात
jantaserishta.com
7 Jan 2023 3:47 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में पांच नो बॉल डालने के लिए युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की कड़ी आलोचना की है।
अर्शदीप ने पुणे में खेले गए इस मैच में दो ओवर में 37 रन लुटाये। करीम ने सवाल उठाया कि अर्शदीप भारतीय टीम से ब्रेक के बाद घरेलू क्रिकेट में क्यों नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि नए खिलाड़ी गलतियां करेंगे और इसी तरह वे सीखेंगे।
सबा करीम के हवाले से इंडिया न्यूज ने कहा, "अर्शदीप अंतर्राष्ट्रीय मैचों के बीच में घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे हैं। वह पंजाब के लिए विजय हजारे में क्यों नहीं खेले।"
उन्होंने साथ ही कहा, "हमें धैर्य रखना होगा। टीम बनाने में समय लगता है। यह एक युवा टीम है जिसमें कई परिवर्तन हैं। नए खिलाड़ी गलतियां करेंगे और इसी तरह वे सीखेंगे। आपको उन पर भरोसा रखना पड़ेगा।"
टीम इंडिया का तीसरे टी20 मैच में राजकोट में शनिवार को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





