खेल

एसए20: सौरव गांगुली की कोचिंग वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार

jantaserishta.com
30 Dec 2025 8:59 AM IST
एसए20: सौरव गांगुली की कोचिंग वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार
x
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 से कोच के रूप में अपने करियर का आगाज किया है। लीग में वह प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं। गांगुली की बतौर हेड कोच पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उनकी टीम प्रिटोरिया को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स इस्टर्न कैप के बीच सोमवार को ग्केबेरहा में मुकाबला खेला गया। सनराइजर्स इस्टर्न कैप ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने क्विंटन डि कॉक और मैथ्यू ब्रिट्ज्के की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए।
पारी की शुरुआत करने डि कॉक ने 47 गेंद पर 6 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 77 रन बनाए। मैथ्यू ब्रिट्ज्के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने 33 गेंद पर 1 छक्का और 7 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। डि कॉक और ब्रिट्ज्के के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी की बदौलत टीम 188 तक पहुंच पाई। जॉर्डन हरमन ने भी 20 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए।
प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए टाइमल मिल्स ने 2, और लुंगी एंगिडी, विहान लुबे, और ब्रायस पार्संस ने 1-1 विकेट लिए। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया को पहला झटका ब्रायस पार्संस के रूप में 3 के स्कोर पर लगा। वह 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विल स्मीड और शाई होप ने दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। पूरी टीम 18 ओवर में 140 रन पर सिमट गई और 48 रन से मैच हार गई। विल स्मीड ने 27 गेंद पर 35 और होप ने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। 7 बल्लेबाज 2 अंकों में नहीं जा सके।
सनराइजर्स के लिए एडम मिल्ने ने 4, थारिंदु रथ्नायके ने 2, जबकि मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी और लेविस ग्रेगोरी ने 1-1 विकेट लिए। क्विंटन डि कॉक प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story