खेल

एसए20: बारिश से बाधित मैच में एमआई केपटाउन ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया

jantaserishta.com
7 Jan 2026 10:14 AM IST
एसए20: बारिश से बाधित मैच में एमआई केपटाउन ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया
x
केपटाउन: साउथ अफ्रीका टी20 लीग में मंगलवार को एमआई केपटाउन और जोबर्ग सुपरकिंग्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें एमआई केपटाउन ने 4 विकेट से जीत हासिल की। बारिश से प्रभावित मैच 20 ओवर की जगह 12 ओवर का खेला गया। टॉस एमआई केपटाउन ने जीता था और गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी जोबर्ग सुपरकिंग्स ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 21 गेंद पर 44, मैथ्यू डिविलियर्स के 15 गेंद पर 21, जेम्स विंस के 15 और शुभम रंजने के 12 रन की मदद से 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए।
एमआई के लिए कॉर्बिन बोश ने 3 ओवर में 24 रन देकर 3, कप्तान राशिद खान ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और जॉर्ज लिंडे को 1-1 विकेट मिले। एमआई केपटाउन ने 11.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।
रासी वानडर डुसेन ने 24 गेंद पर 3 छक्के लगाते हुए 35, निकोलस पूरन ने 15 गेंद पर 5 छक्के लगाते हुए 33 और जेसन स्मिथ ने 7 गेंद पर 3 छक्के लगाते हुए 22 रन बनाकर एमआई की जीत में अहम भूमिका निभाई।
जोबर्ग के लिए नांद्रे बर्गर ने 2, अकील हुसैन, रिचर्ड ग्लिसन और वियान मुल्डर ने 1-1 विकेट लिए। निकोलस पूरन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
इस जीत के साथ एमआई केपटाउन ने अपनी लगातार हार का सिलसिला तोड़ा है। एमआई की सीजन के छठे मैच में यह पहली जीत है। टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है।
अंक तालिका में एमआई सबसे नीचे, छठे नंबर पर है। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप पहले, जोबर्ग सुपर किंग्स दूसरे, पार्ल रॉयल्स तीसरे, डरबन सुपर जायंट्स चौथे और प्रिटोरिया कैपिटल्स पांचवें नंबर पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story