खेल

एसए20: जोबर्ग सुपर किंग्स ने सुपर ओवर में डरबन सुपर जायंट्स को हराया

jantaserishta.com
2 Jan 2026 9:53 AM IST
एसए20: जोबर्ग सुपर किंग्स ने सुपर ओवर में डरबन सुपर जायंट्स को हराया
x
जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका 20 लीग में गुरुवार को जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसका परिणाम सुपर ओवर में आया। जोबर्ग सुपर किंग्स ने सुपर ओवर में डरबन सुपर जायंट्स को हरा दिया।
जोबर्ग सुपर किंग्स को सुपर ओवर में जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। रिली रूसो ने 3 गेंद पर 8 रन बनाकर 3 गेंद पहले ही जोबर्ग को जीत दिला दी। इससे पहले डरबन सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोबर्ग सुपर किंग्स ने शुभम रंजने के 31 गेंद पर 50, डोनवोन फेरेरिया के 10 गेंद पर 33, कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 30 गेंद पर 47 और मैथ्यू डी विलियर्स के 26 गेंद पर 38 रन की मदद से 4 विकेट पर 205 रन बनाए।
नूर अहमद ने डरबन के लिए शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। 206 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स इवान जोंस के 17 गेंद पर 43, कप्तान एडन मार्करम के 30 गेंद पर 37, हेनरिक क्लासेन के 19 गेंद पर 29, केन विलियमसन के 20 गेंद पर 22 और डेवन कोनवे के 14 गेंद पर 19 रन की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ हो गया।
जोबर्ग की तरफ से रिचर्ड ग्लिसन ने 3, अकील हुसेन ने 2, और डोनवोन फेरेरिया ने 1 विकेट लिए। सुपर ओवर में डरबन 1 विकेट के नुकसान पर 5 रन बना सकी। जोबर्ग ने 3 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर रोमांचक जीत हासिल कर ली। डोनवोन फेरेरिया प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
सीजन के तीसरे मैच में तीसरी जीत के साथ, जोबर्ग सुपर किंग्स अंक तालिका में पहले स्थान पर है। डरबन सुपर जायंट्स तीसरे स्थान पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story