खेल

RR vs MI Live: मुंबई को चौथा झटका, कीरोन पोलार्ड हुए आउट

Ritisha Jaiswal
25 Oct 2020 8:46 PM IST
RR vs MI Live:  मुंबई को चौथा झटका, कीरोन पोलार्ड हुए आउट
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना अबू धाबी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से बाहर हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | LIVE MI vs RR IPL 2020 Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना अबू धाबी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से बाहर हैं। ऐसे में किरोन पोलार्ड लगातार दूसरी बार कप्तानी करने उतरे और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और खबर लिखे जाने तक 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर सौरभ तिवारी और क्रुणाल पांड्या हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा जब क्विंटन डिकॉक छक्का लगाने के बाद क्लीन बोल्ड हो गए। दूसरे विकेट के लिए इशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच में 80 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई, लेकिन जोफ्रा आर्चर के शानदार कैच के चलते वे 37 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के रूप में सूर्यकुमार यादव आउट हुए, जो 26 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए।

इस मुकाबले के लिए मुंबई की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। पोलार्ड ने टॉस के दौरान बताया कि नैथन कुल्टर नाइल के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जेम्स पैटिंसन को जगह दी गई है। वहीं, राजस्थान की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। चौथा झटका मुंबई को कप्तान किरोन पोलार्ड के रूप में लगा जो 6 रन बनाकर श्रेयस अय्यर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

Next Story