
x
आईपीएल ब्रेकिंग
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी ने इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 1 ही जीता है. उसने अपने पिछले 6 मुकाबले लगातार हारे हैं. अब यह मैच जीतकर विराट कोहली की बेंगलुरु टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. पॉइंट्स टेबल में आरसीबी सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है.
आरसीबी के लिए अब अपने सभी मैच करो या मरो की स्थिति वाले हैं. एक भी हार उन्हें प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर कर देगी. दूसरी ओर पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने 7 में से 5 मैच जीते और 2 हारे हैं. यह टीम अभी अंक तालिका में तीसरे नंबर पर काबिज है.
Tagsआईपीएलआईपीएल 2024रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुसनराइजर्स हैदराबादIPLIPL 2024Royal Challengers BangaloreSunrisers Hyderabad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





