रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 183 रनों का लक्ष्य

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को दिया 183 रनों का लक्ष्य रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला शुक्रवार को बेंगलुरु में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 83 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। कप्तान फाफ डुप्लेसी 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन ग्रीन ने 21 गेंद में ताबड़तोड़ 33 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंद में 28 रन की पारी खेली। रजत पाटीदार का बल्ला खामोश रहा है। कोलकाता के खिलाफ तीन रन ही बना सके। अनुज रावत ने सिर्फ तीन रन बनाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





