खेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 9 विकेट से हराया
jantaserishta.com
28 April 2024 6:56 PM IST

x
आईपीएल ब्रेकिंग
अहमदाबाद: आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 9 विकेट से हरा दिया. 28 अप्रैल (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में आरसीबी को जीत के लिए 201 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16 ओवर में हासिल कर लिया. आरसीबी की 10 मैचों में यह तीसरी जीत रही.
आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली और विल जैक्स रहे. विल जैक्स ने सिर्फ 41 गेंदों पर शतक जड़ दिया. जैक्स ने 100 रनों की नाबाद पारी में 10 छक्के और पांच चौके लगाए. वहीं कोहली ने नाबाद 70 रन बनाए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने तीन विकेट पर 200 रन बनाए. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं शाहरुख खान ने भी 30 गेंदों पर 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली. शाहरुख की पारी में तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे. शाहरुख और सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने गुजरात को मोमेंटम प्रदान किया. शाहरुख के आउट होने के बाद डेविड मिलर और सुदर्शन के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. मिलर ने दो चौके और एक सिक्स की मदद से 19 गेंदों पर 26 रन बनाए. आरसीबी की ओर से स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला.
इस मुकाबले के लिए आरसीबी की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव हुए. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की इस मैच के लिए वापसी हुई, जिन्होंने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह ली. वहीं स्वप्निल सिंह को भी प्लेइंग-11 में जगह मिली. स्वप्निल पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने कॉम्बिनेशन में बदलाव नहीं किया है.
देखा जाए तो आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात ने दो और आरसीबी ने एक मैच में जीत हासिल की. दोनों टीमों के बीच जब पिछली बार मैच खेला गया था, तो गुजरात ने छह विकेट से जीत हासिल की थी.
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप वॉरियर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.
Tagsरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुजरात टाइटन्सआईपीएलआईपीएल 2024Royal Challengers BangaloreGujarat TitansIPLIPL 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





